फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अवैध शराब के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर बखेड़ा

अवैध शराब के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर बखेड़ा

Fri, 19 Jan 2018 02:16 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर बखेड़ा
अवैध शराब के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ बृहस्पतिवार को अगवानपुर के लोगों ने एसएसपी ऑफिस पर हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और महिलाओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
जिपं के पूर्व सदस्य संजय कुमार और रालोद नेता अनिल चौधरी व अवनीश पंवार के साथ 40-50 लोग एसएसपी ऑफिस पहुंचे। जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। लोगों का आरोप है परीक्षितगढ़ के अगवानपुर गांव में अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है। गांव के पांच लोग शराब माफिया हैं, जो हरियाणा और अन्य स्थानों से शराब मंगाते हैं। बाद में बाहरी राज्यों की शराब में कच्ची शराब मिलाकर उसे बेचते हैं। उस शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। आरोप है कि शिकायत के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती। एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे सीओ ने जांच कर परीक्षितगढ़ एसओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस दौरान अमित, सुनील, राजू, सतीश, संगीता, गीता, ओमवती, संतोष, सुमन, पुष्पा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed