फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस चौकी के पास रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से लूट

पुलिस चौकी के पास रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से लूट

Thu, 09 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के पास रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से लूट
मेरठ। कांवड़ यात्रा में कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार दिनदहाडे़ रिटायर्ड कर्नल की पत्नी से बाइक सवार दो बदमाशों ने तेजगढ़ी पुलिस चौकी के पास लूट कर डाली। महिला के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना के आधे घंटे बाद मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर लोगों ने हंगामा किया। पुलिस का दावा कि मामला लूट की नहीं है। बदमाश महिला से जेवर ठग कर ले गए हैं।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर सेक्टर-6 निवासी रिटायर्ड कर्नल पीएस शर्मा की पत्नी सरोज शर्मा ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा को रुकवा लिया। दोनों बदमाशों ने खुद को पुलिस वाले बताकर महिला से जेवरात उतरवा लिए। पर्स में रखे कंगन, अंगूठी और चेन भी छीन ली। इससे पहले महिला कुछ समझ पाती कि बदमाश एक पुड़िया उनको देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया। लेकिन वह भागने में कामयाब हो गए। पुलिस के देर से पहुंचने पर लोगों ने हंगामा किया। एसओ मेडिकल सतीश कुमार ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। एसओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन सुराग नहीं लगा। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाश टोपी लगाए थे
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि एक बदमाश पुलिस की टोपी लगाए था। उसने कहा था कि कांवड़ यात्रा में बदमाश लूटपाट की वारदात कर रहे हैं। वह अपने जेवरात उनको दे दे। पुलिस वाला समझाकर उसे यकीन हो गया था। लेकिन वह जेवरात देने को तैयार नहीं हुई थी। जिस पर बदमाशों ने जबरदस्ती जेवरात ले लिए।
कहां थी पुलिस, गुस्सा
सरेआम यूनिवर्सिटी के सामने भीड़भाड़ वाले इलाके में वारदात होने पर लोगों में आक्रोश है। वारदात के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। जिस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। लोगों ने कहा कि कांवड़ यात्रा में चप्पे चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा है। इसके बावजूद शहर में लुटेरे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एसओ ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।

सीसीटीवी कैमरे खंगाले
पुलिस ने बताया कि यूनिवर्सिटी के सामने और आसपास के कई दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए कई जगहों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है। कुछ और फुटेज देखी जा रही है।

खास बातें:
- कांवड़ यात्रा के दौरान कड़ी सुरक्षा को भी धता बताया
- सीसीएसयू के सामने पुलिस वाले बताकर की दिनदहाडे़ वारदात
- पुलिस ने लूट को ठगी बताकर मामला टाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed