फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सुभाषनगर में मकान के विवाद में बखेड़ा

सुभाषनगर में मकान के विवाद में बखेड़ा

Mon, 04 Jun 2018 02:32 AM IST
Updated Mon, 04 Jun 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर में मकान के विवाद में बखेड़ा
सुभाष नगर में मकान के विवाद में बखेड़ा, लोगों ने एक-दूसरे पर बोला हमला
विज्ञापन

मेरठ। सुभाष नगर में रविवार दोपहर मकान को लेकर हुए विवाद में बखेड़ा हो गया। दो पक्ष कहासुनी के बाद आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सिविल लाइन पुलिस सूचना पाकर भी आधा घंटा बाद पहुंची।
पुलिस के मुताबिक सुभाष नगर में आदित्य का मकान भुजेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। भुजेंद्र का कहना है कि उन्होंने मकान का पूरा पेमेंट कर दिया। लेकिन आदित्य इससे इंकार कर रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों ने पूर्व में पुलिस अफसरों से शिकायत की थी। लेकिन जब भी दोनों पक्षों के लोग सिविल लाइन थाने जाते थे तो पुलिस मामला निपटाने के बजाय दोनों को थाने से टरका देती थी।
विज्ञापन

आरोप है कि रविवार दोपहर आदित्य ने मकान का बकाया पेमेंट मांगा तो भुजेंद्र ने कहा कि वह पहले ही पेमेंट कर चुका है। इसको लेकर कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। महिलाओं में बीच सड़क पर मारपीट हुई। लाठी डंडे चल पड़े। इस दौरान कुछ लोगों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जिससे अफरा तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन इंस्पेक्टर सिविल लाइन के नंबर पर कॉल रिसीव नहीं हुई। बाद में सीओ और एसपी सिटी को लोगों ने सूचना दी तो थाने की फैंटम पुलिस पहुंची। तब तक मारपीट में दो महिलाओं के सिर फूट चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब पुलिस की क्या जरूरत
महिलाओं ने सिपाहियों को घेरकर कहा कि अब पुलिस की क्या जरूरत है। बाद में इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि रात में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed