फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   नासिर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ऑफिस घेरा, हंगामा

नासिर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ऑफिस घेरा, हंगामा

Sun, 23 Jul 2017 02:18 AM IST
Updated Sun, 23 Jul 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
नासिर की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी ऑफिस घेरा, हंगामा
मेरठ। घंटाघर पर जनाजा रोककर मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपी अलकरीम होटल के मालिक नासिर इलाही की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार को एसएसपी ऑफिस पर हंगामा और नारेबाजी की गई। इस दौरान पीड़ित पक्ष के लोगों ने होटल मालिक से जान का खतरा जताया। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर देहली गेट थाने में धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कब्रिस्तान ख्वाजा जादगान के पदाधिकारी शनिवार को 40-50 लोगों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे। लिसाड़ी गेट के अफजाल अहमद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि एसपी सिटी ऑफिस के पीछे ख्वाजा जादगान का वक्फ कब्रिस्तान है। कब्रिस्तान की जमीन पर अलकरीम होटल के मालिक नासिर इलाही और उसके भाई फिरोज ने अवैध कब्जा कर लिया है। 2004 में भी एक मुकदमा नासिर के खिलाफ थाने देहली गेट में दर्ज हुए था। बीती 20 जुलाई को ख्वाजा बिरादरी की एक महिला का जनाजा कब्रिस्तान में लेे जाने से पहले रोका गया, जिसका भी मुकदमा दर्ज कराया गया। लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं की, आरोपी उल्टे समझौता करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। आरोप है कि नासिर इलाही ने कब्रिस्तान का सरकारी रास्ता कब्जा लिया। अब कब्रिस्तान की जमीन को भी कब्जाने की कोशिश कर रहा है। पीड़ित लोगों ने एडीएम से भी शिकायत की है। एसएसपी मंजिल सैनी ने जांच कराकर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हंगामा करने वालों में नईम ख्वाजा, अफजाल, जमील अहमद, हाजी सारिक, नाजिम, इंतजार, वाहिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दी दबिश:
पीड़ित लोगों का आरोप है कि आरोपी नासिर इलाही की गिरफ्तारी को लेकर देहली गेट पुलिस ने कोई दबिश नहीं दी है। एसपी सिटी ऑफिस के पास होटल होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है तो फिर शहर के अन्य लोगों को कैसे इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- अलकरीम होटल के मालिक पर लगाया कब्रिस्तान का रास्ता कब्जाने का आरोप
- गिरफ्तारी नहीं होने पर दी थाने में धरना देने की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed