फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपहरण के आरोपी युवक ने फांसी लगाई

अपहरण के आरोपी युवक ने फांसी लगाई

Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के आरोपी युवक ने फांसी लगाई
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी करीब दो साल पहले लड़की के अपहरण के मामले में जेल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात 100 नंबर पर सूचना मिली कि लक्ष्मणपुरी की गली नंबर 5 में मोंटी नाम के युवक ने घर में फांसी लगा ली है। उसके परिजन उसे किसी अस्पताल में भी ले गए। लेकिन उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय के अनुसार पुलिस जब घर पहुंची तो मोंटी (22 वर्ष) का शव घर में पड़ा था। परिजनों ने बताया कि मोंटी ने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि मोंटी के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामला आत्महत्या का सामने आया है। मोंटी पर वर्ष 2016 में एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज हुआ था। वह लड़की बाद में बरामद हो गई थी। इस केस में मोंटी जेल भी गया था। अब जाकर उसने ये कदम क्यों उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। परिजनों ने भी कुछ बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रह्मपुरी के लक्ष्मणपुरी में घटना, दो साल पहले लड़की के अपहरण में गया था जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed