फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अत्याचारी नहीं, आक्रामक बनी रहे पुलिस: डीजीपी

अत्याचारी नहीं, आक्रामक बनी रहे पुलिस: डीजीपी

Sun, 11 Feb 2018 02:56 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
अत्याचारी नहीं, आक्रामक बनी रहे पुलिस: डीजीपी
मेरठ। हम अत्याचारी नहीं हैं। लेकिन अपराधियों के प्रति आक्रामक रहना हमारा कर्तव्य है। पुलिस पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार और समन्वय बनाकर रखे। ताकि आम जनता में पुलिस का विश्वास बना रहे। अपराधियों में पुलिस का हमेशा खौफ होना चाहिए, तभी उत्तर प्रदेश अच्छा कहलाएगा। अपराधियों पर शिकंजा कसने के मेरठ जोन ने काफी मेहनत की है। एक साल से अपराध की वारदात में भी गिरावट आई है। मेरठ दिल्ली के सटा हुआ है इसलिए पुलिस की कार्यशैली का असर दूर तक जाता है। यह बातें उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने शनिवार को मेरठ पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

बेहतर काम करो रिजल्ट आएगा
डीजीपी ने कहा कि पब्लिक से अच्छा व्यवहार व बदमाशों में खौफ रखना हमारी प्राथमिकता है। करीब एक साल से यूपी पुलिस अपराधियोें पर शिकंजा कस रही है। यह कार्रवाई लगातार चलती रहनी चाहिए। घटनास्थल पर पहुंचने मेें जरा भी देरी नहीं होनी चाहिए। व्यापारियों और आम जनता के साथ पुलिस हमेशा समन्वय बनाकर रखे। लोगों की शिकायतों पर पुलिस को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। डीजीपी ने मीटिंग में मौजूद पुलिस अफसरों से कहा कि बेहतर काम करें, रिजल्ट आएगा। अगर मन लगाकर काम नहीं करना तो पुलिस की नौकरी करने की जरूरत नहीं।
विज्ञापन

समन्वय से होगी अच्छी पुलिसिंग
डीजीपी ने पुलिस और एसटीएफ के अफसरों की मीटिंग में कहा कि समन्वय बनाने से ही अच्छी पुलिसिंग होती है। जनपद की पुलिस के साथ एसटीएफ समन्वय बनाकर चलेगी तो अपराधियों पर बेहतर शिकंजा कसा जाएगा। एक साल से यूपी में अपराधियों की कमर तोड़ी जा रही है। ऐसे ही यह अभियान चलता रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ जोन बना नंबर वन
डीजीपी ने कहा कि मेरठ जोन दिल्ली की सीमा से सटा हुआ है। यूपी में सबसे महत्वपूर्ण मेरठ जोन पर सबकी नजर होती है। क्राइम कंट्रोल और अपराधियों पर शिकंजा कसने में मेरठ जोन नंबर वन है। एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार टीम के साथ बेहतर काम कर रहे हैं। अपराधियों से सीधा मुकाबला हो रहा है। मुठभेड़ में अपराधी ढेर हुए तो कई बदमाशों के पैरों में गोली भी लगी है।
अंकित की शहादत को नमन
डीजीपी ने कहा कि बदमाशों की गोेलियों का जवाब देने में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। शामली में सिपाही अंकित की शहादत को नमन है। मेरठ जोन में अपराधियों को पुलिस जवाब देगी तो यूपी में कानून व्यवस्था बेहतर होगी।
आज एनकाउंटर तो नहीं हुआ
सलामी के दौरान सभी जिलों के एसएसपी से परिचय लेते समय डीजीपी ने एसपी शामली अजयपाल शर्मा से कहा कि आज तो कोई एनकाउंटर नहीं कर दिया। एसपी शामली ने हंसते जवाब दिया कि सर अभी नहीं। तभी डीजीपी ने कहा है कि शामली में अपराधियों की कमर सबसे ज्यादा तोड़ी है। जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।
अपराध शाखा भवन का उद्घाटन
करीब एक करोड़ की लागत से अपराध शाखा का भवन तैयार हुआ है। जिसका उद्घाटन डीजीपी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपराध पर शिकंजा कसने में अपराध शाखा की सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। इस ऑफिस में एसपी क्राइम, सीओ क्राइम अपनी टीम के साथ काम करेंगे। टीम वर्क बेहतर होगा। वहीं पर उपकरण भी होंगे।

जोनल बैठक में दिए निर्देश
डीजीपी ओपी सिंह शनिवार सुबह 10:40 बजे पुलिस लाइन में पहुंचे। गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद मेरठ जोन के अधिकारियों की मीटिंग में दिशा निर्देश दिए। बैठक में मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़ और बुलंदशहर के एसएसपी के अलावा मेरठ के एसपी, एएसपी, सीओ और सभी थानेदार मौजूद रहे।
खास बातें:
- डीजीपी यूपी ओपी सिंह ने ली मेरठ में जोन के अफसरों की बैठक
- कहा कि अपराधियों में हमेशा खौफ बनाए रखे यूपी पुलिस
- पब्लिक से अच्छा व्यवहार और तालमेल बनाकर रखे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed