फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को दी इंस्पेक्टर ने जान से मारने की धमकी

कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को दी इंस्पेक्टर ने जान से मारने की धमकी

Tue, 12 Mar 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को दी इंस्पेक्टर ने जान से मारने की धमकी
खुद को इंस्पेक्टर बताकर दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कंकरखेड़ा। बिजली का बिल अदा न करने पर लाइनमैन ने कासमपुर में एक व्यक्ति के घर की लाइन काट दी। जिस पर आरोपी ने लाइनमैन व अवर अभियंता को इंस्पेक्टर बताकर धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाने पहुंचे बिजली कर्मचारियों ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।

सरधना रोड स्थित बिजली घर में तैनात लाइनमैन संदीप कुमार ने बताया कि कासमपुर में एक व्यक्ति ने दो माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया था। उस पर 16 हजार रुपये से ज्यादा बिल बकाया था। इसके चलते आठ मार्च को उसका कनेक्शन काट दिया गया था। उसी समय लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों के साथ उसने अभद्रता की थी। रात में अवर अभियंता के मोबाइल पर कॉल की। कहा कि वह पुलिस इंस्पेक्टर है और दिल्ली में प्रधानमंत्री की सिक्योरिटी में तैनात है। उसका कनेक्शन तुरंत जोड़ा जाए। उसके बाद लाइनमैन संदीप को फोन पर धमकी दी। कहा कि अगर उसका संयोजन तुरंत नहीं जोड़ा तो वह उसे एक माह के भीतर गोली से उड़ा देगा। लाइनमैन ने सीनियर अधिकारियों को धमकी के बारे में बताया। इसके चलते सोमवार को अवर अभियंता सोनू, लाइनमैन संदीप कुमार, अरविंद कुमार व लोकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी थाने पहुंचे। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed