{"_id":"6a9495fcbdfe7ba44d02f2ed","slug":"elderly-man-loses-his-life-after-being-kicked-by-a-horse-allahabad-news-c-417-1-sald1007-9087-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घोड़े की लात लगने से बुजुर्ग की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घोड़े की लात लगने से बुजुर्ग की गई जान
Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर में घोड़े की लात लगने से मृतक बुजुर्ग की संतोष पांडेय की फाइल फोटो।
- फोटो : Samvad
नहर किनारे शेखपुर पूर्वी मोहल्ले में टहलने निकले 70 वर्षीय संतोष पांडेय की घोड़े की लात लगने से मौत हो गई।
फरीदाबाद निवासी संतोष पांडेय रविवार सुबह करीब 7:30 बजे टहलने निकले थे। उनके साथ उनका घोड़ा भी था। वे बस अड्डे से आगे तकिया के पास नहर पर टहल रहे थे। घोड़े की पीठ पर बार-बार मक्खी बैठ रही थी, जिससे वह परेशान होकर बिदक रहा था। संतोष मक्खी हटाने के लिए घोड़े के पीछे गए। तभी घोड़े ने अचानक लात मार दी। इससे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। परिजन संतोष को उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। संतोष की मौत की खबर मिलते ही उनके दोनों पुत्र हरि प्रसाद और शिव प्रसाद का हाल बेहाल हो गया।