फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pakad tree collapses suddenly; elderly woman crushed to death.

Ballia News: अचानक गिरा पाकड़ का पेड़, दबकर वृद्धा की मौत

Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Pakad tree collapses suddenly; elderly woman crushed to death.
नगरा। नगर पंचायत के भंडारी वार्ड नंबर छह में रविवार दोपहर घर के सामने पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठी 70 वर्षीय वृद्ध महिला की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


भंडारी गांव निवासी मनबसिया (70) रविवार दोपहर अपने घर के सामने पाकड़ के पेड़ के नीचे बैठी थीं। इसी दौरान जमीन में नमी के कारण अचानक पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से मनबसिया गंभीर रूप से घायल होकर उसके नीचे दब गईं। तेज आवास सुन आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने किसी तरह पेड़ को हटाकर वृद्धा को बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरा पहुंचाया। पीएचसी पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मनबसिया को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार तुर्तीपार घाट पर कर दिया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। थानाध्यक्ष संजय मिश्र ने कहा कि इसकी जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed