फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FIR against those who blocked the road and staged a protest for six hours

Lucknow News: सड़क जाम कर छह घंटे प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ एफआईआर

Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
FIR against those who blocked the road and staged a protest for six hours
सरोजनीनगर। बंथरा इलाके में सड़क दुर्घटना में कक्षा छह की छात्रा की मौत के बाद सड़क जाम करने पर पुलिस ने आठ नामजद समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

27 अगस्त की शाम बंथरा के मिर्जापुर निवासी रामसहाय यादव की 13 वर्षीय बेटी प्रियांशी की तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। वह बनी-मोहन रोड पर चाऊमीन लेने गई थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर छह घंटे तक जाम लगाया। इससे यातायात बाधित हुआ और राहगीरों को परेशानी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप भी रोकी और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की।
विज्ञापन

शनिवार को दरोगा अशोक गौड़ की तहरीर पर उन्नाव के असोहा के बिलौरा चौपई निवासी विकास यादव, बंथरा के ताराखेड़ा निवासी प्रदीप यादव उर्फ दीपक, मिर्जापुर निवासी धनंजय साहू, अंकित यादव, बचान खेड़ा निवासी विनायक यादव उर्फ आजाद, उन्नाव के सोहरामऊ स्थित बौरीखेड़ा निवासी अनीस यादव, बंथरा के नरेरा निवासी संगम यादव और मिर्जापुर निवासी रामशंकर कनौजिया समेत कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बंथरा राणा राजेश सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय को सौंपी गई है। प्रदर्शन करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed