{"_id":"6a9493aa728b84fb1a0b75d4","slug":"man-climbed-a-tower-to-get-his-wife-to-come-he-came-down-after-three-hours-and-was-taken-away-by-the-police-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-166893-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पत्नी को बुलवाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा, ले गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पत्नी को बुलवाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद उतरा, ले गई पुलिस
विज्ञापन
रामकोला। पत्नी को वापस घर बुलवाने की मांग को लेकर एक युवक रविवार को गांव के बाहर स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। करीब तीन घंटे तक पुलिस और परिजन उसे नीचे उतरने के लिए समझाते रहे। शाम चार बजे युवक टावर से नीचे उतरा।
इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई। परवरपार गांव निवासी 25 वर्षीय गोलू का लोहेपार निवासी अपनी बुआ की बेटी कुटुर पुत्री शंभु से प्रेम प्रसंग था। परिजनों के अनुसार, दोनों ने कुछ दिन पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी कर ली थी।
शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। हालांकि, दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश नहीं थे। बताया गया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले कुटुर की दादी की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद वह मायके चली गई। कुछ समय बाद दोनों के बीच किसी बात पर अनबन हो गई और कुटुर वापस ससुराल नहीं आई। गोलू पत्नी को घर बुलाने की मांग कर रहा था। संवाद