फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thief who broke into house attacked woman with a knife, neighbor overpowered him

Lucknow News: घर में घुसे चोर ने महिला पर चाकू से किया हमला, पड़ोसी ने दबोचा

Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 31 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Thief who broke into house attacked woman with a knife, neighbor overpowered him
लखनऊ। पारा के चंद्रोदय नगर में 28 अगस्त की रात घर में घुसे चोर ने प्रियंका वर्मा पर चाकू से हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रियंका वर्मा ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह घर में अकेली थीं। इसी दौरान एक युवक घर में घुस आया। उसे देखकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने चाकू से उन पर हमला कर दिया और भागने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed