फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टेलर को चाकू से गोदा, चेहरा पत्थरों से कुचला

टेलर को चाकू से गोदा, चेहरा पत्थरों से कुचला

Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 15 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
टेलर को चाकू से गोदा, चेहरा पत्थरों से कुचला
टेलर को चाकू से गोदा, चेहरा पत्थरों से कुचला
विज्ञापन

कंकरखेड़ा/मेरठ। मलियाना निवासी एक टेलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शिनाख्त न हो, इसलिए चेहरे को पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया गया। बुधवार सुबह उसका शव कंकरखेड़ा हाइवे स्थित राज रिसोर्ट के पीछे खेत में खून से लथपथ हालत में मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों और भीड़ ने शव को बागपत रोड पर रखकर करीब तीन घंटे तक जाम लगाकर हंगामा काटा। पुलिस हत्या के पीछे कमेटी के पैसे का विवाद मानकर चल रही है।
पुलिस के अनुसार टीपी नगर थाना अंतर्गत मलियाना निवासी मुर्सलीन (35) पुत्र अल्लाह राजी घाट पांचली गांव में कपड़ों की सिलाई करने का काम करता था। मंगलवार सुबह मुर्सलीन बाइक से दुकान पर गया था। शाम को उसने किसी के मोबाइल फोन से परिजनों को कॉल कर बताया था कि वह रात को घर नहीं आएगा। परिजन भी निश्चिंत हो गए थे। बुधवार सुबह सात बजे रिसोर्ट के पीछे एक युवक का शव मिलने की सूचना पर कंकरखेड़ा पुलिस पहुंची। शव के पास ही बाइक पड़ी थी।
विज्ञापन

तीन घंटे बाद मिली सूचना
शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस बाइक के रजिस्ट्रेशन के आधार पर सुबह करीब दस बजे मुर्सलीन के घर पहुंची। जिसके बाद परिजनों ने मोर्चरी जाकर शव की शिनाख्त मुर्सलीन के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर दी बागपत रोड जाम
मध्याह्न करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन मुर्सलीन के शव को लेकर मलियाना पहुंचे। शव को हरि मंडप के सामने बागपत रोड पर रखकर जाम लगा दिया। दरअसल सुबह जब पुलिस मुर्सलीन के घर पहुंची थी तो मौत एक्सीडेंट में होना बताया था। लेकिन शव की हालत देखकर साफ था कि मुर्सलीन की हत्या की गई है। परिजनों को लगा कि पुलिस इस केस को हत्या के बजाय एक्सीडेंट मानकर जांच करेगी और कातिलों का पता नहीं चलेगा। करीब तीन घंटे तक परिजनों और भीड़ ने हत्या में एफआईआर और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा काटा। शाम करीब छह बजे सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने परिजनों को समझाया। भीड़ को खदेड़कर जाम खुलवाया।
मैं बकाया लेकर आऊंगा
परिजनों ने बताया कि मुर्सलीन ने एक युवक के पास कमेटी डाली हुई थी। जिसकी काफी रकम बकाया थी। मुर्सलीन ने मंगलवार को घर से निकलते समय कहा था कि वह आज कमेटी का बकाया लेकर आएगा। इंस्पेक्टर टीपी नगर दीपक शर्मा के अनुसार फिलहाल कमेटी के लेनदेन के विवाद को लेकर हत्या का कारण माना जा रहा है। अज्ञात हत्यारों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिस नंबर से मुर्सलीन ने मंगलवार को कॉल की थी, उसकी जांच की जा रही है। सर्विलांस की मदद से हत्यारों तक पहुंचा जाएगा।

और अधूरा रह गया ख्वाब
मुर्सलीन के भाई नौशाद ने बताया कि मुर्सलीन के परिवार में पत्नी अफरोज के अलावा तीन बेटियां अलीशा, अर्शी और इकरा हैं। दो बेटे सुहेब और जाहुल हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी के लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहा था और कमेटी डालकर पैसे जोड़ रहा था। लेकिन उसकी हत्या से जहां यह ख्वाब अधूरा रह गया तो परिवार भी टूट गया। देर रात मुर्सलीन का शव सुपर्द-ए-खाक कर दिया गया।

खास बातें:
मलियाना निवासी टेलर का कंकरखेड़ा में मिला खून से लथपथ शव
परिजनों ने शव रखकर बागपत रोड की तीन घंटे जाम, पुलिस से तीखी नोकझोंक
कमेटी के पैसे का विवाद माना जा रहा हत्या की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed