फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   20 lakh snached gold smith

सराफ से 20 लाख की लूट में केस दर्ज

Mon, 13 Mar 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
20 lakh snached gold smith
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वैली बाजार में शनिवार को बरेली के सराफ से 20 लाख का सोना लूटकर ले जाने के मामले में रविवार को केस दर्ज कराया गया। सराफ के साथ थाना देहली गेट पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के  नेताओं और सराफा कारोबारियों ने बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बरेली के साहूकारा बाजार निवासी सराफ मुकेश रस्तोगी से शनिवार को वैली बाजार में दो बदमाशों ने चेकिंग का झांसा देकर उनका 20 लाख का सोना लूट लिया था। सराफ मुकेश के अनुसार वह इस वारदात से इतना घबरा गए थे कि बिना रिपोर्ट दर्ज कराए बरेली लौट गए थे। रविवार को पीड़ित सराफ मेरठ पहुंचा। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, अरुण वशिष्ठ, बुलियन ट्रेडर्स के सचिव विजय आनंद सराफ आदि कई व्यापारियों के साथ थाने पहुंचकर इस घटना की जानकारी दी। सराफा व्यापारियों ने बताया कि करीब दो साल पहले भी बाजार में इस तरह की घटना हुई थी। जिसका एक आरोपी पकड़ा गया था। उसका हुलिया भी बरेली के सराफ द्वारा बताए जा रहे बदमाश के हुलिये जैसा ही था। सराफ ने इंस्पेक्टर को घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन


पुरानी घटनाएं खोलो इंस्पेक्टर साहब
संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने इंस्पेक्टर देहली गेट से कहा कि सराफा बाजार में पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। पुलिस को वहां पिकेट और गश्त बढ़ानी चाहिए। संघ के महामंत्री अरुण वशिष्ठ, दिनेश रस्तोगी, विजय आनंद, अरुण वर्मा ने कहा कि दो माह पूर्व नील की गली और कागजी बाजार में दो व्यापारियों के साथ दिनदहाडे़ लाखों की लूट हुई थी। लेकिन अभी तक बदमाश नहीं पकड़ा गया। इसका भी जल्द खुलासा होना चाहिए। इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस पुराने केस के खुलासे के पूरे प्रयास कर रही है। हालांकि इंस्पेक्टर ने सराफ मुकेश के साथ हुई घटना को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed