फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने थाने में नहीं की सुनवाई, तो भड़का आक्रोश

पुलिस ने थाने में नहीं की सुनवाई, तो भड़का आक्रोश

Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने थाने में नहीं की सुनवाई, तो भड़का आक्रोश
मेरठ। मवाना रोड पर सपा जिलाध्यक्ष की स्कॉर्पियो गाड़ी से युवक की हुई मौत के मामले में लालकुर्ती पुलिस ने भी पूरी लापरवाही बरती।
विज्ञापन

शिवम और नितिन के साथ हादसा होने की जानकारी लगने पर परिजन और आसपास के लोग लालकुर्ती थाने पहुंचे। जब उन्हें शिवम की मौत का पता लगा तो वह बिलख पड़े। हादसे को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने थाने में जमकर हंगामा कर सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ तहरीर दे दी। लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। न ही सुनवाई की। जिसके बाद पीड़ित परिवार के साथ दर्जनों लोग घटनास्थल पर पहुंचे। जहां पर एक्सीडेंट करने वाली स्कॉर्पियो गाड़ी के नीचे स्कूटी पड़ी थी। गुस्साए लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग
पीड़ित परिवार ने सपा जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग करते मवाना रोड पर जाम लगाया। मामला तूल पकड़ता देख एएसपी कैंट अंकित मित्तल, एसओ लालकुर्ती समेत कई थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने गाड़ी में सवार लोगों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। एसओ का कहना है कि गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी जांच चल रही है। जबकि लोग सपा जिलाध्यक्ष को गिरफ्तारी करने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

पुलिस के सामने लगा दी आग
लालकुर्ती पुलिस मामले को सिविल लाइन क्षेत्र का बताती रही। जबकि सिविल लाइन पुलिस को हादसे की जानकारी तक नहीं थी। यूपी 100 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फोन किए, तब जाकर लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। हादसा रात करीब आठ बजे हुआ। लेकिन पुलिस ने घटनास्थल से स्कॉर्पियो और स्कूटी को रात 11 बजे तक भी हटवाना जरूरी नहीं समझा। पीड़ित परिवार चिल्ला रहा था कि आरोपी चालक पर कार्रवाई करो, इसके बावजूद भी पुलिस गंभीर नहीं हुई। लोग मौके पर पहुंचे और यूपी 100 पुलिस के सामने गाड़ी में आग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चालक को मौके से पकड़ा था
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियों को बिट्टू नाम का युवक चला रहा था। जिसको यूपी-100 पुलिस ने स्कॉर्पियों से पकड़कर लालकुर्ती पुलिस को सौंपा था। जबकि पुलिस पीड़ित परिवार को बताती रही कि आरोपी चालक मौके से भाग गया था। लोगों को आरोपी चालक को थाने से छोड़ने की जानकारी मिली तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। हालांकि पुलिस ने बाद में आरोपी चालक बिट्टू की गिरफ्तारी होना बताया।
परिवार में मातम छाया
शिवम की मौत की खबर लगते उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। महिलाओं समेत दर्जनों लोग थाने, घटनास्थल व फिर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों ने बताया कि घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही हैं। शिवम की मौत हो गई और नितिन अस्पताल में मौत से लड़ रहा है। शिवम के पिता सेनेटरी का काम करते हैं। उसके भाई राहुल, तरुण, ऋषभ, बहन सिमरन और मां सुनीता का रो रोकर बुरा हाल है।
मुझे आवास पर छोड़ा था
सपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कहना है कि गढ़ रोड पांचली गांव निवासी बिट्टू मेरी गाड़ी पर चालक है। शाम के समय डीएम और एसएसपी से चुनावी संबंधी मुलाकात करने के बाद चालक ने मुझे गंगानगर थाने के सामने स्थित आवास पर छोड़ दिया था। उसके बाद वह गाड़ी खड़ी करने के लिए कैंट स्थित आवास पर जा रहा था। उसी दौरान स्कूटी सवार युवकों को टक्कर लगी।

जांच चल रही है
एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से एक युवक की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल हो गया। गाड़ी कौन चला रहा था, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने एक चालक को पकड़ा है, जानकारी की जा रही है कि गाड़ी को वह चला रहा था या नहीं। गाड़ी के चालक पर केस दर्ज हो गया है।
खास बात
- सपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी से युवक की मौत होने का मामला
- सपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी, पुलिस नहीं हुई गंभीर
- घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने गाड़ी में लगा दी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed