फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   याकूब की वायरल वीडियो की लखनऊ तक गूंज

याकूब की वायरल वीडियो की लखनऊ तक गूंज

Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
याकूब की वायरल वीडियो की लखनऊ तक गूंज
मेरठ। सर्वदलीय सभा में याकूब कुरैशी के वायरल हुए वीडियो की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई है। खुफिया विभाग ने भी इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। वहीं, कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले में याकूब के परिवार के पांच लोगों की तलाश में रविवार को भी दबिश दी गई। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के मुताबिक लिसाड़ी गेट थाने में वर्ष 2012 के एक मुकदमे में याकूब कुरैशी, उनके दोनों बेटों फिरोज और इमरान, भाई फारुक, भतीजे नदीम, अलीम, सलीम व आबिद के खिलाफ तीन दिन पहले गिरफ्तारी वारंट जारी हुए थे। इस बीच शुक्रवार को याकूब, इमरान और फिरोज ने कोर्ट में पेश होकर वारंट रि-कॉल करा लिए। इन तीनों को तो फिलहाल राहत मिल गई। लेकिन अन्य पांच आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन

वीडियो की जांच, लखनऊ से मांगी रिपोर्ट:
शनिवार को बसपा नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी ने अपार चैंबर में सभा के दौरान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि जिस दिन चाहूंगा मेरठ को जाम कर दूंगा, सील कर दूंगा। लेकिन मेरठ का शांति सौहार्द नहीं बिगाड़ना चाहता। याकूब की यह वीडियो वायरल होने पर एलआईयू ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत करा दिया। पुलिस भी जांच में जुट गई है। वहीं, लखनऊ से भी इसकी रिपोर्ट तलब कर ली गई है। वहीं, एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि कोर्ट से याकूब परिवार के आठ लोगों के वारंट जारी हुए थे। याकूब व दो बेटों ने पेश होकर वारंट रिकॉल करा लिए। अन्य पांच की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पुलिस ने शुरू की जांच, खुफिया विभाग ने भी भेजी रिपोर्ट
- गिरफ्तारी वारंट के मामले में याकूब के परिवार के पांच लोगों की तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed