फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शादी कराने के नाम पर महिला व जेवर को गायब करने के मामले में पीडित के परिवार ने तीन को पकड पुलिस को सौंपा।

शादी कराने के नाम पर महिला व जेवर को गायब करने के मामले में पीडित के परिवार ने तीन को पकड पुलिस को सौंपा।

Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 02:55 AM IST
विज्ञापन
शादी कराने के नाम पर महिला व जेवर को गायब करने के मामले में पीडित के परिवार ने तीन को पकड पुलिस को सौंपा।
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मवाना। मोहल्ला हीरालाल निवासी व्यक्ति से पुत्र की शादी कराने के नाम पर उसकी पत्नी को ले जाकर नगदी और आभूषण सहित लापता करने का आरोप लगाया है। वहीं, तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया है।
मोहल्ला हीरालाल निवासी भूषण शरण पुत्र ज्योति प्रसाद ने बताया कि उसकी पत्नी मीरा को बीती 6 फरवरी को उसके बेटे मोहित की शादी कराने के लिए एक महिला समेत तीन लोग बिहार लेकर गए थे। उसकी पत्नी सौ ग्राम सोने के जेवर तथा एक लाख रुपये नगद लेकर गई थी। आरोपियों से उसकी मुलाकात रामराज निवासी एक व्यक्ति ने कराई थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने उसकी पत्नी को जेवर तथा नगदी सहित गायब कर दिया। आरोपियों ने उसके पुत्र की शादी एक लड़की से जबरन करा दी थी। उक्त लड़की के माता पिता भी 20 फरवरी को मवाना आ गए तथा कहा कि मोहित की मां को बाद में लेकर आएंगे। 22 फरवरी को लड़की, उसके माता-पिता अचानक गायब हो गए। बाद में उसको पता चला कि आरोपियों को गैंग है जो शादी कराने के नाम पर झांसा देकर लूटता है। उसको डर है कि आरोपियों ने कहीं उसकी पत्नी की हत्या न कर दी हो। आज किसी माध्यम से और शादी कराने के नाम पर आरोपियों से संपर्क किया। जिस पर एक महिला तथा एक व्यक्ति लड़की को लेकर पहुंचे। उन्हें लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी संजय कुमार से पूछे जाने पर उनका कहना था कि मामला उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत
मवाना। बाईपास से जा रहे सेवानिवृत्त फौजी की कार में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस पर घायल को इलाज के लिए मेरठ भेजा है। वहां उसकी मौत हो गई। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।

डोरली पल्लवपुरम निवासी इंद्रपाल पुत्र महेंद्रपाल मवाना से किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। वह बाईपास पर पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मेरठ भेजा। वहां उसकी मौत हो गई। बताया कि इंद्रपाल फौज से सेवानिवृत्त था। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर नहीं दी गई थी। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed