{"_id":"5c7c4536bdec22738813c7f5","slug":"171551648054-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीन मोहम्मद को नहीं मारता तो पत्नी और मेरी कर देता हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दीन मोहम्मद को नहीं मारता तो पत्नी और मेरी कर देता हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। न्यू इस्लाम नगर लिसाड़ी गेट निवासी ऑटो चालक दीन मोहम्मद की हत्या में गिरफ्तार मुख्य आरोपी उमर को रविवार को जेल भेज दिया गया। एसपी देहात अविनाश पांडेय और सीओ किठौर आलोक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि एक मार्च की रात खरखौदा क्षेत्र में हुई इस हत्या में भगत सिंह मार्केट निवासी उमर और जावेद को नामजद किया गया था। एसपी देहात के अनुसार हत्यारोपी उमर ने बताया कि उसकी दीन मोहम्मद की परिवार की एक महिला से नजदीकी हो गई थी। जिसका पता चलने पर दीन मोहम्मद ने उमर को थप्पड़ मारकर घर से निकाल दिया था। जिसके बदले में उमर और जावेद ने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
एसपी देहात के अनुसार उमर का दावा है कि दीन मोहम्मद की हत्या के लिए जावेद तमंचा लाया था। नया ऑटो दिखाने की बात कहकर पहले जावेद ने सीने में गोली मारी और ऑटो से सड़क पर फेंक दिया। उसके बाद जब उसने (उमर ने) देखा कि दीन मोहम्मद की सांस चल रही है तो उसने दीन मोहम्मद की कनपटी से सटाकर गोली मार दी थी। पुलिस ने उमर से तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।