फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लूटे गए सौ बनस्पति घी के टीन के साथ चार बदमाश पकडे।

लूटे गए सौ बनस्पति घी के टीन के साथ चार बदमाश पकडे।

Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Dec 2018 02:47 AM IST
विज्ञापन
लूटे गए सौ बनस्पति घी के टीन के साथ चार बदमाश पकडे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, बेचने की फिराक में थे बदमाश
विज्ञापन

परीक्षितगढ़।
थाना पुलिस ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर परीक्षितगढ़ किठौर मार्ग पर ग्राम कैलीरामपुर के समीप कैंटर गाड़ी में सवार चार बदमाशों को वनस्पति घी के 100 टिन सहित दबोच लिया। ये टिन बदमाशों ने लूट थे। फिलहाल गिरोह का सरगना फरार होने के कारण पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर रही है।
थानाध्यक्ष अशोक कुमार को किसी ने गुरुवार की रात फोन पर सूचना दी थी कि वनस्पति घी के 100 टिन से भरी एक कैंटर गाड़ी कैलीरामपुर मोड़ के पास खड़ी है। ये टिन लूट के हैं और बदमाश कसबे के किसी व्यापारी के यहां बेचने की फिराक में है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष ने फोर्स सहित छापा मारा और मेटाडोर में सवार चार बदमाशों को हिरासत में लेते हुए वनस्पति घी के टिन से भरी हुई मेटाडोर लेकर थाने आ गए। थाने में पूछताछ में बदमाशों ने वनस्पति घी के टिन लूट का होना स्वीकार करते हुए कई जगह लूट करना स्वीकार किया। इस बीच उन्होंने बताया कि उनके गिरोह का सरगना फरार है।
विज्ञापन

पुलिस ने बदमाशों के बताये पते पर रात में ही गिरोह की सरगना की गिरफ्तारी के लिए कई जगह टीम बनाकर दबिश देने के लिए निकल गई। पुलिस ने चारों बदमाशाें को भी अपने साथ लिया हुआ है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सरगना पकड़ में आते ही लूट की कई बड़ी घटनाओं का खुलासा होगा। क्योंकि यह गैंग कई जनपदों में थोक व्यापारियों के साथ लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीकाकरण के साथ रूबेला के बारे में बताया
परीक्षितगढ़।
नगर में स्थित रॉकलैंड इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को मिजल्स रूवेला अभियान के अंतर्गत बच्चों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 9 माह से 15 वर्ष के 315 छात्र-छात्राओं को टीके लगाए गए। इस मौके पर डा. प्रमोद शर्मा, डा. किरण, बीपीएम इकरार अहमद ने बताया कि खसरा एवं मिजल्स रूबैला के टीके लगाने से बच्चों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौराने स्वास्थ्य की तरफ से टीका लगवाने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर पदम सैन मित्तल, प्रधानाचार्य शालिनी राय, गौरव, अर्श अली, रविशंकर, प्रीति गुप्ता, ज्योति, नीशा, सुनीता सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed