फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   वेस्ट एंड रोड पर स्टंटबाजी और हूटिंग करते आठ छात्र पकड़े

वेस्ट एंड रोड पर स्टंटबाजी और हूटिंग करते आठ छात्र पकड़े

Mon, 27 Nov 2017 09:54 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
वेस्ट एंड रोड पर स्टंटबाजी और हूटिंग करते आठ छात्र पकड़े
मेरठ। कैंट स्थित वेस्ट एंड रोड पर स्टंट और हूटिंग करते करीब एक दर्जन नाबालिग छात्रों को सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को पकड़ लिया। थाने पहुंचते ही छात्रों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शाम तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने आठ छात्रों को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया, जबकि पांच छात्रों के खिलाफ अश्लील हरकतें करने की धारा में केस दर्ज उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वेस्ट एंड रोड और कैंट एरिया स्थित कई स्कूलों के छात्रों में गुटबाजी चल रही है। छात्रों में मारपीट और हवाई फायरिंग होना मामूली बात हो गई है। दो सप्ताह पहले पल्लवपुरम के दो छात्रों पर कार में साइड लगने पर गोली तक चला दी गई थी। जिसमें छात्र बाल-बाल बचे थे। इसके अलावा भी कई बार छात्रों में आमने सामने भिड़ंत हो चुकी है। इसको देखते हुए सदर बाजार पुलिस ने सोमवार को वेस्ट एंड रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। पुलिस ने पहले दिन ही एक दर्जन से ज्यादा छात्रों को स्टंटबाजी और हूटिंग करते पकड़ा।
विज्ञापन

साथियों ने काटा हंगामा
पुलिस ने छात्रों को मौके से पकड़ा तो उनके साथियों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सदर बाजार थाने से पुलिसकर्मियों को भेजा गया, जिसके बाद पुलिस आरोपी छात्रों को थाने लेकर पहुंची। छात्रोें के पकड़े जाने की सूचना पर उनके परिजन भी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर सदर बाजार ने परिजनों से कहा कि जांच के बाद ही छात्रों को छोड़ा जाएगा। शाम तक पुलिस ने छात्रों की जांच कर आठ छात्रों को परिजनों की सुपुर्दगी में दिया। जबकि पांच छात्रों पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- सदर बाजार पुलिस ने छात्रों के परिजन थाने बुलाए
- आठ छात्र परिजनों को सौंपे, पांच के खिलाफ अश्लील धारा में केस दर्ज
- छात्रों में चल रही गुटबाजी, कई बार हो चुकी मारपीट और फायरिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed