{"_id":"5b73490842c792042a272ffa","slug":"161534281992-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर बदमाशों ने दुकानदार से 20 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर बदमाशों ने दुकानदार से 20 हजार लूटे
Updated Wed, 15 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। बाईपास स्थित अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में बाइक सवार तीन बदमाशों ने दुकानदार को गन प्वाइंट पर लेकर बीस हजार रुपये लूट लिए। दुकानदार के शोर मचाने पर सिक्योरिटी गार्ड बंदूक लेकर बदमाशों के पीछे भागे। लेकिन बाइक सवार बदमाश फरार होने में सफल रहे।
अंसल कोर्टयार्ड कालोनी में नवीन गुप्ता ने बालाजी डिपार्टमेंटल स्टोर के नाम से कालोनी के मुख्य द्वार पर दुकान कर रखी है। मंगलवार रात करीब 9:30 बजे वह दुकान बंद कर रहे थे। इस बीच बाइक पर तीन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर दुकानदार से लूटपाट करने लगे। उस समय दुकानदार के भाई नीरज गुप्ता भी वहां मौजूद थे। दोनों भाई बदमाशों से भिड़ गए। लेकिन बदमाशों ने तमंचा और पिस्टल तानकर दुकान में रखे बीस हजार रुपये लूट लिए। शोर सुनकर कालोनी के गार्ड भी बंदूक लेकर मौके पर दौड़े। लेकिन बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए। लूट की सूचना पर इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप शर्मा मौके पर पहुंचे। इस दौरान पहले बताया कि डेढ़ लाख रुपये कैश लूटा गया है। बाद में दुकानदार ने पुलिस को बीस हजार रुपये कैश बताते हुए लूट की तहरीर दी है।
खास बातें:
तमंचा लहराते हुए से बाइक से फरार हुए बदमाश