फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अपर नगरायुक्त घायल, पत्नी और बच्चों को पुलिस थाने ले आई

अपर नगरायुक्त घायल, पत्नी और बच्चों को पुलिस थाने ले आई

Mon, 14 Aug 2017 02:11 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
अपर नगरायुक्त घायल, पत्नी और बच्चों को पुलिस थाने ले आई
मेरठ। अपर नगरायुक्त का रविवार को अपनी पत्नी और बेटों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उनके सरकारी आवास पर खूब बखेड़ा हुआ। आरोप है कि पत्नी और बेटों ने उनकी पिटाई कर दी। शाम को वे निजी अस्पताल में भर्ती हो गए। पुलिस परिजनों को थाने ले आई। देर रात अपर नगरायुक्त ने इसे पारिवारिक मामला बताया। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों को छोड़ दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सिविल लाइन धीरज शुक्ला के अनुसार अपर नगरायुक्त अली हसन कर्नी मेरठ में करीब एक माह पहले ट्रांसफर होकर आए हैं और यहीं सरकारी आवास में भतीजे के साथ रहते हैं, जबकि उनकी पत्नी और बच्चे दिल्ली रहते हैं। भतीजे को लेकर दंपति में विवाद चल रहा है। बेटे भी मां के पक्ष में हैं। रविवार को उनकी पत्नी शाईन और बेटे उबेश और सुहेल इसी मसले पर बात करने मेरठ आए थे। इस बीच विवाद होने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें अपर नगरायुक्त घायल होना बताए गए। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर के अनुसार अपर नगरायुक्त ने पहले अपनी पत्नी और दोनों बेटों पर पिटाई करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस पत्नी और दोनों बेटों को थाने ले आई थी। लेकिन देर रात अपर नगरायुक्त ने मामला पारिवारिक बताया। जिसके बाद पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदार लगे थे समझौते में
अपर नगरायुक्त के साथ हुई घटना की सूचना पर कई निगम कर्मी उनके आवास और अस्पताल पहुंच गए। हालांकि पारिवारिक मामला होने की वजह से वह सामने नहीं आ रहे थे। उधर, पत्नी और बेटों के पक्ष में भी उनके कुछ रिश्तेदार पहुंच गए थे और सुलह समझौते के प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed