{"_id":"5d151a548ebc3e3cbd739356","slug":"156166406416-modinagar-news36","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी में पैसे लगाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से लाखों की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंपनी में पैसे लगाने के नाम पर आधा दर्जन लोगों से लाखों की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपनी में रुपया लगाने के नाम पर आठ से लाखों ठगे
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर में कंपनी में रुपया लगाने व ऊँचे ब्याज दर का लालच देकर आठ लोगों से 20 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
फरीदनगर निवासी अमित चोपड़ा ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति फूड प्रोसेसिंग कंपनी में काम करने का दावा करता है। उसका कहना है कि कंपनी में पैसे निवेश करके एफडी कराने पर ऊंची दर पर ब्याज मिलेगा और छह साल में रकम दोगुनी हो जाएगी। झांसे में आकर अमित ने एक लाख रुपये निवेश कर दिए। उक्त व्यक्ति ने गांव के गौरव शर्मा, राजवीर, गंगाशरण, निखिल चोपड़ा, देेवेंद्र सैनी व अन्य लोगों से भी निवेश कराया। अब उक्त व्यक्ति रकम लौटने से इंकार कर रहा है। जब पीड़ित लोग रकम वापस मांगते हैं तो जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।