{"_id":"5b9ac905867a557eb2062140","slug":"153687064411-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ के सिपाही को ट्रक चालक ले भागा, बाद में जंगल में छोडकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एआरटीओ के सिपाही को ट्रक चालक ले भागा, बाद में जंगल में छोडकर फरार
Updated Fri, 14 Sep 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। एआरटीओ थाने के सामने बृहस्पतिवार को वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रोड़ी से लदा ट्रक हापुड़ की ओर से आया। इस पर टीम में शामिल सिपाही ने ट्रक को रोककर कागजात मांगे। चालक द्वारा आनाकानी करने पर सिपाही ट्रक पर चढ़ गया। इस पर ट्रक चालक सिपाही को लेकर मोहिउद्दीनपुर की ओर भाग निकला। एआरटीओ ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो चालक धनतला के जंगल में ट्रक और सिपाही को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बाद में सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में एआरटीओ ने थाने में तहरीर न देकर ट्रक का चालान काट दिया।
मेरठ के एआरटीओ देवेंद्र सिंह अक्सर हापुड़-मेरठ रोड पर चेकिंग करते हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर में टीम के साथ खरखौदा थाने के सामने चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से रोड़ी से लदा ट्रक आया तो सिपाही सूरजभान ने उसे रुकवाने का प्रयास किया। चालक ने करीब 100 मीटर आगे जाकर ट्रक रोका। इस पर सिपाही ट्रक में चढ़कर चालक से कागजात मांगने लगा। चालक मौका पाकर ट्रक में सिपाही को लेकर मोहिउद्दीनपुर रोड पर भागने लगा। ट्रक में सवार सिपाही ने शोर मचाया तो एआरटीओ ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर पुलिस ट्रक का पीछा करने लगी। वहीं, करीब पांच किलोमीटर आगे चलकर गांव धनतला के जंगल में चालक ट्रक व उसमें सवार सिपाही को रोड पर ही छोड़कर जंगल में घुस गया। उधर, पुलिस ने सिपाही को सकुशल बरामद कर लिया तथा ट्रक कब्जे में ले लिया। पुलिस सिपाही को लेकर थाने आई, लेकिन सिपाही ने एआरटीओ से बात कर तहरीर देने से इनकार कर दिया। वहीं, एआरटीओ ने उक्त ट्रक का केवल चालान काटा। उधर, पुलिस ने ट्रक छोड़ दिया।
ट्रक चालक ने गलती मान ली है। इसलिए ओवरलोड होने के चलते ट्रक को चालान काटकर छोड़ दिया है। -देवेंद्र सिंह, एआरटीओ मेरठ।
मुख्य बातें
मेरठ-हापुड़ रोड पर खरखौदा कस्बे में चेकिंग के दौरान हुई घटना
सिपाही और ट्रक को धनतला के जंगल में छोड़कर फरार हुआ चालक