फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मुठभेड में गोली लगने लगने से ईनामी बदमाश घायल।

मुठभेड में गोली लगने लगने से ईनामी बदमाश घायल।

Tue, 11 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड में गोली लगने लगने से ईनामी बदमाश घायल।
मेरठ/परीक्षितगढ़। तोफापुर-धनपुरा मार्ग पर पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार को मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से 15 हजार का इनामी घायल हो गया। वहीं, दूसरा आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, लूट की बाइक बरामद की है। वहीं, दूसरी ओर आरोपी के परिजनों ने मुठभेड़ पर सवाल उठाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक परीक्षितगढ़ थाना एसएसआई रवि चंद्रवाल, पुलिसकर्मी सतेंद्र चौहान, आदेश पुंडीर तोफापुर-धनपुरा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि धनपुरा मार्ग पर 15 हजार का इनामी मुशाहिद पुत्र बशीर एवं उसका साथी वहाब पुत्र बाबू निवासी सौंदत्त बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने तोफापुर-धनपुरा मार्ग की घेराबंदी कर एसओ परीक्षितगढ़ अशोक कुमार को सूचना दी।
विज्ञापन

एसओ भी पुलिस टीम के साथ धनपुरा मार्ग पर चेकिंग करने लगे। इस दौरान बाइक पर सवार दोनों बदमाश पुलिस को देख धनपुरा मार्ग की ओर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को ओर से घेर लिया। वहीं, बदमाश बाइक को छोड़कर धनपुरा के समीप बाग में छिप गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाब में फायरिंग की। पुलिस की गोली 15 हजार का इनामी मुशाहिद के पैर में लगी। वहीं, दूसरा आरोपी वहाब जंगल के रास्ते फरार हो गया। पुलिस ने मुशाहिद को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश पर गोकशी एवं लूट के 23 मुुकदमे दर्ज हैं। वह चार मुकदमों में वांछित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर आरोप लगाया
मुठभेड़ में घायल मुशाहिद के परिजनों ने हंगामा किया। आरोप लगाया कि मुशाहिद को पुलिस उठाकर ले गई और फिर गोली मार दी। इसकी शिकायत वह अधिकारियों से करेंगे। मुशाहिद ने फिलहाल कोई आपराधिक घटना नहीं की। हालांकि एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि मुशाहिद पर 23 आपराधिक मुकदमे हैं। वह लूटपाट की वारदात करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed