{"_id":"6acd4ad08f70a993e60e91a5","slug":"firing-at-youths-in-a-scorpio-vehicle-alleged-fir-registered-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25326-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: स्कॉर्पियो सवार युवकों पर फायरिंग का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में कार की खिड़की बंद करने को लेकर शहीद भगत सिंह पार्क के पास स्कॉर्पियो कार सवार युवकों पर बाइकर्स ने फायरिंग कर दी। घटना में युवक बाल-बाल बचे। उन्होंने इस मामले का वीडियो बनाकर पुलिस को दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच में जुट गई है।
टीला शहबाजपुर निवासी अनुराग मावी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने तीन दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो से जावली गांव जा रहे थे। रास्ते में शहीद भगत सिंह पार्क के पास कार खड़ी कर उन्होंने गेट खोला था। उसी दौरान एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर आए और गेट खोलने पर गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पीड़ित ने बताया कि वह बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने अनूप कसाना समेत तीन युवकों के खिलाफ जानलेवा हमले की फायरिंग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसका वीडियो भी पुलिस को दिया है। आरोपी घटना के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवाई फायरिंग की गई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।