{"_id":"6acd4aaab4dd0e8c7701c290","slug":"accused-arrested-for-committing-over-60-thefts-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25347-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: 60 से अधिक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: 60 से अधिक चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन पुलिस ने सोमवार को 14 साल में 60 से अधिक चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के सीमापुरी निवासी चांद नबी है और वह दिल्ली और गाजियाबाद में ही वारदात अंजाम देता है। चुराए गए जेवरात पर दिल्ली की एक कंपनी में गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेता था।
डीसीपी ऋजुल ने बताया कि आरोपी चांद नबी वर्तमान में फर्रुखनगर असालतपुर में रहता है। पुलिस उसे चोरी की वारदात के बाद तलाश रही थी। उन्होंने बताया कि नौ अक्तूबर को सुशीला शर्मा ने मामला दर्ज कराया था। उनके एस-1 डीएलएफ शालीमार गार्डन स्थित घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए गए थे। मामला दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। सोमवार को पुलिस टीमों ने मैनुअल इनपुट, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक गले का हार और एक गले की चेन (पीली धातु) बरामद हुई है। इसके अलावा दो गले के आर्टीफिशियल हार, दो कान के टॉप्स और चांदी की तीन पायल भी मिली हैं। एक हाथ की घड़ी और तीन मेडल भी बरामद किए गए। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह करीब 14 साल से घरों में चोरी की वारदात कर रहा है। वह घटना को अकेले ही अंजाम देता था। पुलिस ने बताया कि चांद नबी नशे का आदी है और वह दिल्ली से दस बार जेल जा चुका है। उस पर दिल्ली-एनसीआर में 60 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी चोरी करने के बाद सोने के कुछ सामान को दिलशाद काॅलोनी दिल्ली स्थित एक वित्त कंपनी में रखकर गोल्ड लोन लेता था। चार माह पहले भी आरोपी ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।