{"_id":"6acd4af6fa39042f290aaca9","slug":"speeding-truck-runs-over-youth-he-dies-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25329-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। टीलामोड़ थानाक्षेत्र में शनिवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद मौके से भाग गया। पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है।
दिल्ली हर्ष विहार निवासी विकास गुप्ता (21) शनिवार रात करीब नौ बजे काम से अपने घर लौट रहे थे। जब वह वजीराबाद रोड पर मामू बैंक्वेट हाल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विकास समेत ट्रक के नीचे आ गए और पहिए से उनका सिर कुचल गया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई टप्पू गुप्ता ने पुलिस में आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को ट्रक का नंबर दिया है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ट्रक नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन