{"_id":"6acd4ab13bbc4e009b056ece","slug":"body-of-missing-unnao-youth-found-in-bushes-after-10-days-kanpur-news-c-362-1-ka11011-158531-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: झाड़ियों में मिला 10 दिन से लापता उन्नाव के युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: झाड़ियों में मिला 10 दिन से लापता उन्नाव के युवक का शव
विज्ञापन
कानपुर। गोविंदनगर थानाक्षेत्र में रविवार को झांसी रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में 10 दिन से लापता युवक का सड़ा-गला शव मिला। पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान उन्नाव के फतेहपुर चौरासी, जाजामऊ निवासी शिवनारायण (41) के रूप में की। पुलिस ने परिजन को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
भाई अरविंद ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर को उनकी शिवनारायण से फोन पर बात हुई थी। उसने झांसी की किसी फैक्टरी में काम करने की बात कही थी। इसके बाद से उनका संपर्क टूट गया। परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
परिजनों के मुताबिक, शिवनारायण का कई साल पहले पत्नी से तलाक हो गया था। इसके बाद वह कानपुर में रहकर फैक्टरी में काम करते थे।गोविंदनगर इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन से गिरने की आशंका है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।