{"_id":"6acd4a15de17670e4e060845","slug":"navy-officer-vineet-stranded-in-pakistan-family-seeks-help-allahabad-news-c-407-1-nan1010-21562-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पाकिस्तान में फंसे नेवी अफसर विनीत, परिवार ने मदद मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पाकिस्तान में फंसे नेवी अफसर विनीत, परिवार ने मदद मांगी
Tue, 13 Oct 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के बघला गांव का एक परिवार इन दिनों मानसिक तनाव में है। मर्चेंट नेवी के चीफ आफिसर विनीत किशोर मिश्र पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के पास जहाज पर फंसे हैं। उनकी वतन वापसी कागजी अड़चनों और प्रशासनिक देरी के कारण अटकी हुई है।
विनीत किशोर मिश्र भारत वापसी की आस में हर पल गिन रहे हैं। उनकी पत्नी नेहा मिश्रा अपने दो छोटे बच्चों के साथ दिन-रात प्रार्थना कर रही हैं। पिता के लंबे समय से घर न लौटने की खबर से बच्चे परेशान हैं। स्थानीय स्तर पर काफी लिखा-पढ़ी के बावजूद कोई रास्ता नहीं निकला।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बारा विधायक डॉ. वाचस्पति ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। उन्होंने गृह मंत्री को मामले की जानकारी दी है। विधायक ने बताया कि कराची बंदरगाह के पास विनीत किशोर मिश्र विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने गृह मंत्रालय से तत्काल समन्वय स्थापित कर विनीत की सुरक्षित भारत वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।