{"_id":"6acd4adfd7dcfdbaee09e37b","slug":"dayan-the-second-accused-in-the-shooting-incident-arrested-kana-remains-at-large-kanpur-news-c-362-1-ka11011-158535-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गोलीकांड में दूसरा आरोपी दयान गिरफ्तार, काना पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गोलीकांड में दूसरा आरोपी दयान गिरफ्तार, काना पकड़ से दूर
विज्ञापन
कानपुर। चमनगंज की बर्फखाना मस्जिद के पास रंजिश में शहजाद आलम को गोली मारने के मामले में पुलिस ने सोमवार को दूसरे आरोपी मो. दयान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बेकनगंज निवासी दयान रेडीमेड कपड़ों की दुकान में काम करता है और हत्या के एक मामले में पहले भी जेल जा चुका है। मुख्य आरोपी रियाज उर्फ खटोला को पुलिस रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस की तीन टीमें अब मूलगंज के हिस्ट्रीशीटर सलमान उर्फ काना की तलाश कर रही हैं।
नाला रोड खलवा निवासी शादाब आलम ने पुलिस को बताया कि शनिवार देर रात खाना खाने के बाद वह छोटे भाई शहजाद के साथ टहलने निकले थे। उसी दौरान रियाज बाइक से अपने साथियों मोहम्मद दयान और सलमान उर्फ काना के साथ आया और गालियां देने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। बचने के लिए दोनों बर्फखाना मस्जिद की ओर भागे, लेकिन आरोपियों ने पीछा किया और रियाज ने शहजाद के पेट में गोली मार दी। घटना के बाद तीनों भाग गए।
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया कि तीसरा आरोपी सलमान काना बेहद शातिर अपराधी है। तीन टीमें उसकी भी तलाश कर रही हैं।