फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बाग रखवाले को पीट-पीट कर मार डाला

बाग रखवाले को पीट-पीट कर मार डाला

Sat, 01 Sep 2018 02:44 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
बाग रखवाले को पीट-पीट कर मार डाला
किठौर। गढ़-मेरठ मार्ग स्थित ग्राम हसनपुर कला और भटीपुरा के बीच स्थित एक बाग में अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार शाम चौकीदार की सिर पर डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस जानकारी पाकर सुबह में मौके पर पहुंची और छानबीन की। वहीं, डॉग स्क्वायड ने भी जांच की। वहीं, सीओ किठौर ने बताया कि हत्या के खुलासे के लिए कई टीम बनाई गई हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर, बाग मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सीओ किठौर चक्रपाणी त्रिपाठी और थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह मेरठ के मोहनपुरी थाना सिविल लाइन निवासी रविशंकर पुत्र बुद्धप्रकाश ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम भटीपुरा निवासी चन्द्रपाल (60) पुत्र धर्म सिंह करीब चार साल से उसके बाग में चौकीदार था। अज्ञात लोगों ने बृहस्पतिवार शाम उसके सिर पर डंडे से प्रहार करके हत्या कर दी। वहीं, पुलिस ने बताया कि चंद्रपाल की पत्नी काफी समय पहले उसे छोड़कर चली गई थी। उसके एक पुत्र भी बताया है। हालांकि उनके संबंध अच्छे नहीं हैं। चंद्रपाल दिन में बाग में नौकरी करता था। इसके बाद रात में समीप स्थित पाइप फैक्ट्री में चौकीदारी करता था। पुलिस ने बताया कि वह शाम में गांव में दूध लेने जाता था। इससे पहले बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के समीव शराब की बोतलों के ढक्कन और गिलास मिले हैं। ग्रामीणों के अनुसार चंद्रपाल शराब नहीं पीता था। बाग में कुछ रोटी और दाल भी मिली है। पुलिस का मानना है कि खाना बनाते समय उसके सिर पर प्रहार करके हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में हत्यारोपी परिचित लग रहे हैं। ग्रामीण चंद्रपाल की किसी से रंजिश से इनकार कर रहे हैं। उधर, थाना प्रभारी आनंद प्रकाश मिश्र ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
गढ़-मेरठ रोड पर स्थित बाग में बृहस्पतिवार रात हुई वारदात
पुलिस को हत्यारोपी परिचित होने का संदेह
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed