{"_id":"6a95c9c7097448ef4400df6c","slug":"farmer-dies-after-falling-into-water-filled-field-following-bull-attack-auraiya-news-c-211-1-aur1009-150714-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सांड़ के हमले से पानी भरे खेत में गिरे किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सांड़ के हमले से पानी भरे खेत में गिरे किसान की मौत
Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह।फाइल फोटो
सहार। थाना क्षेत्र के गांव पुरवा रावत में रविवार रात खेत से घर लौट रहे किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में वह अनियंत्रित होकर खेत में भरे पानी में जा गिरे। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पुरवा रावत निवासी किसान गजेंद्र सिंह रोजाना मवेशी से फसल को बचाने के लिए खेत जाते थे। रविवार को भी वह फसल की रखवाली के लिए खेत पर पहुंचे। देर रात घर वापस जाते समय रास्ते में सांड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले से बचने की जद्दोजहद में गजेंद्र सिंह पास के ही एक खेत में जा गिरे। खेत में पानी भरा होने के कारण वह काफी देर तक वहीं पड़े रहे और बाहर नहीं निकल सके।
काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किसान घर नहीं पहुंचे, तो उनकी पत्नी अर्चना ने तलाश शुरू की तो गांव के ही एक खेत में उनके पति अचेत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद ग्रामीण की मदद से गजेंद्र को पानी से बाहर निकाला गया और उन्हें सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान के तीन बेटे अंश, ऋषि और आयुष हैं। दो साल पहले किसान के पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।