{"_id":"6a95c9d5e8101f567d0a0ac6","slug":"son-killed-father-critically-injured-after-being-hit-by-a-pickup-truck-rampur-news-c-282-1-rmp1016-179043-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पिकअप की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पिकअप की टक्कर से बेटे की मौत, पिता गंभीर घायल
Tue, 01 Sep 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। रमपुरा गांव से घर वापस जाते समय बाइक सवार पिता ओमवीर और बेटे शिवम (10) की पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में बेटे शिवम की मौत हो गई जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है।
रविवार देर शाम गुजरेला गांव निवासी ओमवीर अपने बेटे शिवम के साथ रमपुरा गांव से आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आंवला रोड स्थित गुजरेला गांव के मोड़ पर बाइक सवार की टक्कर पिकअप से हो गई। हादसे में पिता ओमवीर और बेटे शिवम को गंभीर चोटें आई थीं। घटना के बाद घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। लेकिन परिवार वाले दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
इलाज के दौरान शिवम की सोमवार तड़के मुरादाबाद के निजी अस्पताल में मौत हो गई। अचानक मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शिवम कक्षा पांच का विद्यार्थी था।
सीओ देवकीनंदन ने बताया कि मुरादाबाद में ही बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। वहीं, सोमवार देर शाम को मृतक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घायल पिता का उपचार चल रहा है।