फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Youth rapes female teacher on the pretext of giving her a lift.

Fatehpur News: लिफ्ट देने के बहाने युवक ने शिक्षिका से किया दुष्कर्म

Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Youth rapes female teacher on the pretext of giving her a lift.
खखरेरू। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षिका ने युवक पर लिफ्ट देने के बहाने दुष्कर्म और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक शादी का दबाव बना रहा है। इन्कार करने पर आरोपी के दो भाइयों ने फोन कर सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रविवार को तीनों भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि बीते 17 मार्च की सुबह करीब नौ बजे वह कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाने जा रही थी। रास्ते में खागा कोतवाली क्षेत्र के पुरइन निवासी रामू पुत्र भइयालाल बाइक से मिला। उसने स्कूल छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि रामू उसे बहलाकर उसमापुर गांव ले गया। यहां दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर रामू के भाई संजय और श्यामू ने फोन कर सामूहिक दुष्कर्म की धमकी है। उसने थाने में शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्याम सुंदर गिरि ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed