{"_id":"6a95c7987f700de5be065483","slug":"accusation-of-pressuring-to-call-off-a-marriage-and-issuing-death-threats-rampur-news-c-282-1-smbd1027-179021-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शादी तुड़वाने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शादी तुड़वाने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
मिलक। शादी तुड़वाने का दबाव बनाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए एक युवक ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भैसोड़ी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी पड़ोस के गांव की रहने वाली एक युवती से तय हुई है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद से दो युवक उसकी मंगेतर को लगातार मोबाइल पर मैसेज भेजकर परेशान कर रहे हैं। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है।
कुलदीप का आरोप है कि आरोपी उसके मोबाइल पर भी मैसेज और कमेंट कर शादी न करने का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों द्वारा धमकी दी जा रही है कि यदि उसने युवती से शादी की तो उसे जान से मार दिया जाएगा। धमकियों के कारण वह और उसका परिवार डरा हुआ है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।