फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mental stress or personal life complications-deleted mobile chats have raised questions.

Gorakhpur News: मानसिक दबाव या निजी जिंदगी की कोई उलझन, मोबाइल के डिलीट चैट ने बढ़ाए सवाल

Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 31 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mental stress or personal life complications-deleted mobile chats have raised questions.
बस्ती। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या की वजह तलाशने में अब उनके मोबाइल की गतिविधियां जांच की अहम कड़ी बन गई हैं। पोस्टमार्टम में शाम करीब तीन-चार बजे मौत होने का अनुमान सामने आया है। ऐसे में पुलिस यह जानने में जुटी है कि आवास पर जाने के बाद ऐसा क्या घटनाक्रम हुआ और क्या कोई ऐसा दबाव या परिस्थिति बनी जिसने उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की मौत के मामले में पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की है। उनके मोबाइल फोन की भी पड़ताल की जा रही है। मोबाइल में कुछ सामग्री डिलीट किए जाने की बात सामने आने के बाद इसकी जांच को और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जांच का एक प्रमुख बिंदु यह है कि यह मोबाइल से कब डिलीट की गई। यदि तकनीकी जांच से यह रिकवर होता है तो उससे यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि वह सामान्य गतिविधि का हिस्सा था या घटना से पहले की किसी महत्वपूर्ण परिस्थिति से जुड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस यह भी खंगाल रही है कि सूर्य प्रकाश सिंह किसी मानसिक दबाव में तो नहीं थे। विभागीय जिम्मेदारियों, काम के दबाव या किसी विवाद से जुड़े पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उनकी निजी जिंदगी में कोई ऐसी उलझन तो नहीं थी, जिसे उन्होंने दूसरों से साझा नहीं किया था। पुलिस का मानना है कि यदि कोई बाहरी दबाव, मानसिक प्रताड़ना, विवाद अथवा निजी परेशानी थी तो उसके संकेत डिजिटल साक्ष्यों और पूछताछ से सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी श्यामकांत ने बताया कि 24 घंटे में कई लोगों से उनकी बातचीत हुई थी। पत्नी व परिवार के अन्य लोगों से लंबी बातचीत भी है। सीयूजी नंबर पर कार्य से जुड़े लोगों से भी उनकी बात हुई है। ऐसे में सभी पहलुओं को केंद्र में रखकर जांच की जा रही है। कोई सुराग मिलने पर ही कुछ कहना स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed