फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सपाईयों ने पीडित छात्रा के परिजनों को 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद की

सपाईयों ने पीडित छात्रा के परिजनों को 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद की

Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सपाईयों ने पीडित छात्रा के परिजनों को 35 हजार रुपये की आर्थिक मदद की
नगर में पीड़ित छात्रा के घर पहुंचकर सोमवार को सपाइयों ने आर्थिक मदद की। जिसमें सपा नेता अतुल प्रधान, सपा विधान सभा अध्यक्ष सैय्यद मुमताज अली के नेतृत्व में सपाई पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने पैंतीस हजार रुपये की आर्थिक मदद की। इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष सलीम अंसारी, शाहवेज, पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, अतीक अहमद, खालिद अंसारी, शफीकुद्दीन अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा को देखने अस्पताल पहुंचे भाजपाई
गंभीर रूप से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही छात्रा का देखने के लिए सोमवार को भाजपाई मेरठ पहुंचे। इनमें भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन, मंगू प्रधान, संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक, सुमित कुमार, प्रदीप बुद्धिराजा, अरिहंत जैन, नीरज जैन, संजीव पंवार, शक्ति सिंधु, विरेंद्र सैनी आदि शामिल रहे। भाजपा नगर अध्यक्ष ने बताया कि विधायक संगीत सोम द्वारा रविवार को पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। वहीं, सरकार से भी मदद कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सरधना में छात्रा को घर में घुसकर जिंदा जलाया गया। उस छात्रा को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को केके पब्लिक स्कूल की तरफ से भी एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानाचार्य जीपी सिन्हा, संजीव कुमार व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की। स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार ने कहा कि पीड़ित छात्रा के साथ पूरा स्कूल खड़ा है। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी। केस की जांच करने का काम पुलिस-प्रशासन का हैं, लेकिन दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed