{"_id":"5b4b7b3c4f1c1b27618b4bee","slug":"15316734019-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौराला पुलिस ने दो चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौराला पुलिस ने दो चोरो को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
Updated Sun, 15 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। पुलिस ने शनिवार देर रात चौराहे के निकट से दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय समेत चोरी की दो वारदातें कबूल की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
दौराला थाने के एसएसआई धारा सिंह, कांस्टेबल यशवीर सिंह व सुधीर मलिक दौराला चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि कृषि विश्वविद्यालय में एवं दो दिन पूर्व सरधना मार्ग स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग फ्लाईओवर के समीप अन्य वारदात को अंजाम देने के फिराक में थे। इस पर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने उनसे दौराला कस्बा निवासी ललित के मकान से चोरी किए दो मोबाइल एवं कृषि विवि से चोरी किया सामान बरामद हुआ है। आरोपियों ने स्वयं को सरधना कस्बा के इस्लामाबाद निवासी रिहान एवं शाहरूख बताया है। इंस्पेक्टर मनोज मिश्र ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
मुख्य बातें
कृषि विवि एवं दौराला के मकान से चोरी की वारदातें कबूल कीं