{"_id":"5b3e80be4f1c1b0d278b4b5b","slug":"153082284517-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगला राजवाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगला राजवाहे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंगला रजवाहे में शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं
जानीखुर्द। कांवड मार्ग पर कस्बा सिवाल खास के नजदीक नंगला राजवाहे में बृहस्पतिवार की देर शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लोग जमा हो गए। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नंगला राजवाहे में देर शाम कुछ युवक नहा रहे थे। इस दौरान एक 60 वर्षीय एक व्यक्ति का शव भोला की और से बहता हुआ राजवाहे में आया। युवक ने राजवाहे में बहते हुए शव को बहार निकाल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा अज्ञात में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी प्रेमचंद्र शर्मा के अनुसार शव करीब 24 घंटे पुराना है। मृतक की मौत कैसे हुई यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। शिनाख्त के लिए शव मिलने की जानकारी आसपास के थानों को दे दी गई है।