फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार दिन पहले पकड़े बदमों को जेल भेजा

चार दिन पहले पकड़े बदमों को जेल भेजा

Sun, 01 Apr 2018 10:07 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
चार  दिन पहले पकड़े बदमों को जेल भेजा
सरूरपुर। कस्बा हर्रा के ग्रामीणों द्वारा पकडे़ गये पांच लोग अंतर जनपदीय चोर गिरोह के सदस्य निकले। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की बैटरी एवं बाट आदि उपकरण बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने पांचों आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। हालांकि कस्बावासियों ने पुलिस पर साठगांठ का आरोप लगाया है। वहीं, पकडे गये गैंग के सदस्यों ने जिले में कई चोरी की वारदातें कुबूल की हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कस्बा हर्रा में बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध हालात में पांच युवकों को लोगों ने शक होने पर दबोच लिया था। लोगों ने पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया था। रविवार को कस्बा हर्रा के लोगों के दबाव में पुलिस ने पांचों आरोपियों को जेल भेज दिया। हालांकि इस दौरान किरकिरी से बचने के लिए पुलिस ने चोरों से बैटरी, कई क्विंटल बाट बरामद करने का दावा किया है। जेल भेजे गए चोरों ने अपने नाम हसीन पुत्र यासीन, आबिद पुत्र आदिल, फईम पुत्र इलियास एवं साहिब पुत्र जमील निवासीगण लक्खीपुरा थाना लिसाड़ीगेट मेरठ बताया। इसके अतिरिक्त नबी हसन पुत्र एजाज निवासी भनवाड़ा थाना रतनपुरी बताए हैं। हालांकि सरूरपुर पुलिस बदमाशों पर मेहरबान रही। जिसके चलते उन्हें मीडिया से दूर रखा गया। पुलिस सूत्रों की माने तो चोरों का सरगना अभी फरार बताया है। इस बारे में एसओ सरूरपुर से सम्पर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने सीयूजी फोन रिसीव नहीं किया। वहीं, सीओ सरधना संतोष कुमार ने बताया कि पांच बदमाशों को जेल भेजा गया है। हालांकि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य बातें
चोरों का सरगना अभी पुलिस की पहुंच से बाहर बताया
सीओ बोलेे, फरार आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed