{"_id":"5ab3d72b4f1c1bb8758b6ec8","slug":"152173572120-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की दबिश से तंग आकर गंगनहर में छलांग लगाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस की दबिश से तंग आकर गंगनहर में छलांग लगाई
Updated Thu, 22 Mar 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव पूठखास स्थित गंगनहर पुल पर एक युवक ने पुलिस के खौफ के चलते पानी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पूठ चौकी पर तैनात दो सिपाहियों ने गंगनहर में कूदकर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई।
गांव खिवाई निवासी गुलफाम पुत्र शान मोहम्मद दोपहर में पूठ गंगनहर के पुल पर पहुंचा। वहां पर खडे़ फलों की ठेली वालों से कुछ देर तक बातचीत की। इसी दौरान पूठ पुलिस चौकी के दो सिपाही वहां आकर रुके तो उसने उन्हें देख पानी में छलांग लगा दी। सिपाही रवींद्र मलिक एवं तेजवीर सिंह ने पानी में छलांग लगाकर ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। उससे पूछताछ में बताया कि उसकी पचपेड़ा गांव में ससुराल है। उसकी साली को उसका दोस्त भगाकर ले गया है। उसके ससुराल वालों ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा कायम करा रखा है। आरोप है कि खिवाई चौकी के दो सिपाही थाना भावनपुर पुलिस से मिलकर उसके घर पर रोजाना दबिश दे रहे हैं। उसे एवं उसके परिवार को बेवजह परेशान करने किया जा रहा है। वह पुलिस कार्रवाई से तंग आ चुका है। उसने बताया कि वह पूठ गंगनहर पर किसी व्यक्ति की इंतजार में खड़ा था। उसे पुलिस आती दिखाई दी तो शक हुआ कि उसे पकड़ने आई है। इसके भय से उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। दोनों सिपाही पीड़ित को रोहटा थाने ले आए। वहां पर उसके परिजनों को बुलाया। परिजन उसे समझा-बुझाकर अपने साथ ले गए। इस संबंध में खिवाई चौकी इंचार्ज से वार्ता करने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। रोहटा थाना प्रभारी सुभाष अत्री का कहना है कि उसके परिजन सूचना पाकर थाने आए थे। इसके बाद में उनके सुपुर्द कर दिया है।
मुख्य बातें
पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला
युवक की साली को दोस्त ले गया बहला-फुसलाकर ले गया
पुलिस की दबिश से परेशान था युवक