फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा पकडे गए दो आरोपियों को छुडाने पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल काली ने चौकी इंचार्ज पर आरोप लगात

जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा पकडे गए दो आरोपियों को छुडाने पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल काली ने चौकी इंचार्ज पर आरोप लगात

Thu, 15 Feb 2018 07:28 PM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में पुलिस द्वारा पकडे गए दो आरोपियों को छुडाने पहुंचे पूर्व विधायक गोपाल काली ने चौकी इंचार्ज पर आरोप लगात
मवाना।
विज्ञापन

जानलेवा हमले के मामले में मवाना खुर्द पुलिस चौकी द्वारा गांव नानपुर के दो युवकों को हिरासत में लिया था। उनको निर्दोष बताते हुए पूर्व विधायक गोपाल काली बृहस्पतिवार को मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस चौकी इंचार्ज पर निर्दोषों को गिरफ्तार करने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। सूचना पाकर थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा चौकी पहुंचे तथा उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया।
गांव बिसौला निवासी यासमीन पत्नी फुरकान की छह माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई थी। इस मामले में यासमीन के मायके वालों ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ इंचौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में इंचौली पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

फुरकान पक्ष की पैरवी इमरान पुत्र यूसुफ निवासी बिसौला कर रहा था। 5 जुलाई 2017 को इमरान साइकिल से मुकदमे की पैरवी के लिए घर से निकला था। वह पहाड़पुर चौराहे पर पहुंचा तो उससे गोली मारकर घायल कर दिया था। इस मामले में इमरान ने नानपुर निवासी सगे तीन भाइयों के खिलाफ मवाना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आज पुलिस ने इस मामले में दो को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों के पक्ष में पूर्व विधायक गोपाल काली चौकी पहुंचे तथा उनको निर्दोष बताते हुए पुलिस चौकी इंचार्ज पर उत्पीड़न करने आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस घटनाओं का खुलासा तो कर नहीं रही है, निर्दोषों को गिरफ्तार कर रही है। वे समर्थकों के साथ वहीं धरना देकर बैठ गए। धरने की सूचना पाकर थाना प्रभारी ब्रजेश कुशवाहा वहां पहुंचे तथा वार्ता करक ेगोपाल काली को शांत किया। थाना प्रभारी ने बताया हिरासत में लिए गए दोनों युवकों के मामले में अभी जांच चल रही है। बाद पूर्व विधायक गोपाल काली सीओ से भी मिले। वहीं, इमरान पुत्र यूसुफ ने सीओ को दिए पत्र में कहा कि पुलिस ने उस पर किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उसे ज्ञात हुआ है कि पुलिस पर गिरफ्तार किए गए आरोपियों को छोड़ने का राजनीतिक दवाब बनाया जा रहा है। यदि उन्हें छोड़ा गया तो उसकी जान को खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पूर्व विधायक ने निर्दोष बताकर थाने में दिया धरना
पीड़ित पक्ष ने भी सीओ से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की


विद्युत बिल निर्धारित केंद्र पर जमा करें
मवाना। अधिशासी अभियंता महेश चंद ने बताया कि इस खंड अंतर्गत आने वाले समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विगत वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष 2017-18 में शासन द्वारा घरेलू तथा निजी नलकूप संयोजनों के विद्युत बिलों पर किसी प्रकार की छूट की योजना लागू नहीं की जा रही है। सभी उपभोक्ता अपने विद्युत बिलों को निकटतम विद्युत राजस्व भुगतान केंद्र अथवा शिविर में जमा करा दें। भुगतान नहीं होने पर संयोजन विच्छेदन एवं धारा-3/5 की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed