{"_id":"6aa43802aad0bc66f70da6db","slug":"the-uncontrolled-sleeper-bus-slipped-into-the-ditch-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164696-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित स्लीपर बस खंती में उतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित स्लीपर बस खंती में उतरी
विज्ञापन
नेवतरिया बाईपास के निकट शुक्रवार शाम करीब सात बजेखंती में उतरी बस।संवाद
अकबरपुर। अकबरपुर इलाके में शुक्रवार शाम आजमगढ़ से दिल्ली जा रही नागालैंड नंबर की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में उतर गई। हादसे में बस एक ओर काफी झुक गई। हालांकि बस में सवार यात्रियों, चालक और परिचालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। कुछ यात्रियों को मामूली खरोंचें आई हैं।
बस के चालक मध्य प्रदेश के ग्वालियर के कपूरथला निवासी पृथ्वीराज सिंह ने बताया कि अचानक सामने आए साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हुई है। पुलिस की मौजूदगी में अन्य निजी बसों से यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। हादसे के चलते करीब डेढ़ घंटे तक मौके पर अफरातफरी की स्थिति बनी रही।
एडीएम न्यायिक रंजीत सिंह, एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नीतीश कुमार तिवारी, इंस्पेक्टर अकबरपुर संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एडीएम ने बताया कि बस किसी साइकिल सवाल को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर घंटी में चली गई थी। दुर्घटना के समय बस में 35 सवारियां थीं। सभी यात्रियों को बाहर निकलवाकर गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया है। स्थिति सामान्य है। परिवहन विभाग को बस के दस्तावेज जचने के निर्देश दिए गए हैं।