{"_id":"6aa43753c8885a4ae30f9afa","slug":"services-of-two-computer-operators-involved-in-corruption-terminated-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-115415-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भ्रष्टाचार में संलिप्त दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं हुईं समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भ्रष्टाचार में संलिप्त दो कंप्यूटर ऑपरेटरों की सेवाएं हुईं समाप्त
विज्ञापन
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी, नूंह के दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर अनुबंधित सेवाएं समाप्त कर दी हैं।
दोनों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं तथा पुलिस द्वारा दोनों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। डीसी ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जिला नूंह में भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पूरी निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार सख्त विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों कर्मचारियों की अनुबंधित सेवाएं संविदा एवं अनुबंध की शर्तों तथा उपलब्ध रिकॉर्ड के आधार पर समाप्त की गई हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर जुबेर अहमद पर कई केस दर्ज हैं। वहीं रूपचंद बिना स्वीकृत अवकाश के लगातार ड्यूटी से अनुपस्थित रहा। संवाद