{"_id":"5a15e91a4f1c1b001c8b472b","slug":"151138548414-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्षों में झड़प
Updated Thu, 23 Nov 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना/मेरठ। नगर में बुधवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच आधा दर्जन से अधिक बूथों पर फर्जी मतदान को लेकर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प, मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान पुलिस ने संत चार्ल्स इंटर कॉलेज मतदान केंद्र से आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। जिन्हें एसओ सरधना ने चेतावनी देकर छोेड़ दिया। डीएम और एसएसपी ने सीओ और एसओ के अलावा एक प्रशासनिक अधिकारी को फटकार लगा दी।
सुबह 7:30 बजे मतदान शुरू हुआ। लेकिन सुबह छह बजे ही मतदाताओं की लाइनें लगनी शुरू हो गई थीं। नगर में 25 वार्डों के 55 पोलिंग बूथों पर मतदान शांतिपूर्वक कराने के लिए भारी पुलिस फोर्स, पीएसी और आरएएफ की एक-एक कंपनी तैनात की गई थी। सुबह करीब 10:30 बजे संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में भाजपा और सपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो मारपीट के साथ कुछ देर के लिए पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
सीओ सरधना संतोष कुमार और एसओ सरधना धर्मेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे। छह युवकों को हिरासत में लेकर सरधना थाने भेज दिया। आरोप है कि एसओ ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। सपा नेताओं ने पुलिस व प्रशासनिक अफसरों को मामले की जानकारी दी। डीएम समीर वर्मा व एसएसपी मंजिल सैनी फोर्स के मौके पर पहुंचीं। सपा प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने संत चार्ल्स में हुई घटना की शिकायत की। थानाध्यक्ष, सीओ और एसडीएम पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया। आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक संगीत सोम के काफिले के नगर में चुनाव के दौरान घूमने की शिकायत की।
विज्ञापन
एसपी देहात का नाम लिया
एसएसपी ने एसओ सरधना से पूछा कि पकड़े गए युवक कहां हैं, तो इस पर एसओ ने कहा कि उन्हें छोड़ दिया। जिस पर एसएसपी ने कहा कि एक मिनट में सस्पेंड कर दिया जाएगा। एसओ ने कहा कि एसपी देहात के कहने पर छोड़ा गया। जबकि एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि पकड़े गए युवकों को छोड़ने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। बाद में एसपी देहात संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में डटे रहे।
कई जगह हंगामा
मोहल्ला गंज बाजार में केके पब्लिक स्कूल, दीवाली स्कूल व कोतवाली के पास सर्वोदय बाल निकेतन स्कूल में फर्जी मतदान को लेकर हंगामा हुुआ। पुलिस ने मामला शांत कराया।
...क्या चूड़ी पहन ली हैं?
पकड़े गए छह युवकों को सरधना थाने से छोड़ने का पता चलने पर एसएसपी ने एसओ सरधना को खूब फटकार लगाई। एसएसपी ने एसओ से पूछा कि क्या चूड़ी पहन ली हैं? इस पर एसओ चुप्पी साध गए। एसएसपी ने कहा कि गलती खुद की और आरोप एसपी देहात पर लगा रहे हैं। यदि अब कुछ हुआ तो सस्पेंड कर दिया जाएगा। बाद में एसओ से कहा कि कोई भी घटना है तो उच्च अधिकारियों को बतानी चाहिए थी।
महिला मुस्लिम वोटरों में दिखा उत्साह
नगर के 25 वार्डों के 55 पोलिंग बूथों पर शाम पांच बजे तक 66.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान मुस्लिम महिला वोटरों में मतदान के प्रति उत्साह दिखा। सुबह छह बजे से ही कई महिला मतदाताएं कतारों में खड़ी मिलीं। शाम पांच बजे मतपेटियों के बंद होने तक मुस्लिम महिलाएं मतदान करती रहीं।
खास बात
संत चार्ल्स इंटर कॉलेज में प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मारपीट और पथराव
पुलिस ने हिरासत में लिए छह युवकों को थाने से छोड़ा
एसएसपी और डीएम ने एक प्रशासनिक अधिकारी, सीओ और थानाध्यक्ष को लगाई फटकार
कई जगह पर हुआ हंगामा, पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को खदेड़ा