फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   टीवी देखने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की

टीवी देखने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की

Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
टीवी देखने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दौराला/मेरठ।
अक्खेपुर गांव में छेड़छाड़ के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी देहात राजेश कुमार के मुताबिक, लावड़ चौकी क्षेत्र के गांव बिसौला के माजरा अक्खेपुर में अजीत सिंह गांव में रहकर खेती करते हैं। किसान के दो बेटे सोनू (25) और मोनू में विवाद रहता था। सोनू अपनी ममेरी बहन से शराब के नशे में छेड़छाड़ और अभद्रता करता था। इस बात को लेकर बृहस्पतिवार रात दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि सोनू ने ममेरी बहन को अपशब्द कहे और धमकी दी। बाद में अपने कमरे में पहुंचकर सो गया। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे मोनू ने चारपाई पर सो रहे अपने बड़े भाई सोनू के सिर में सटाकर तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ इंचौली मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी मोनू को गांव में ही तमंचे के साथ दबोच लिया। पिता अजीत ने बेटे मोनू के खिलाफ इंचौली थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ इंचौली पंकज शर्मा का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले बताया टीवी देखने को लेकर विवाद
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पहले परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों में टीवी देखने को लेकर विवाद हुआ था। बाद में आरोपी मोनू को गिरफ्तार किया तो पूरे मामले में छेड़छाड़ की बात सामने आई। गिरफ्तार मोनू ने बताया कि बड़ा भाई सोनू ममेरी बहन से शराब के नशे में छेड़छाड़ कर अभद्रता करता था। विरोध करने पर भी नहीं माना।


मुझे माफ कर दो
इंचौली थाने में हत्यारोपी छोटे भाई ने पूछताछ में बताया कि बड़े भाई की हत्या का उसे पछतावा है। कहा कि सोनू शराब पीता था, कई बार उसे समझाया, लेकिन वो नहीं माना। मुझे माफ कर दो। मैं खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन बाद में भाग निकला। वहीं परिवार और आसपास के लोगों को यकीन नहीं हुआ कि मामूली बात पर कोई ऐसा कदम भी उठा सकता है। सोनू इस दुनिया से चला गया और मोनू सलाखों के पीछे है।

खास बात
इंचौली क्षेत्र के अक्खेपुर गांव में शुक्रवार तड़के हुई वारदात, आरोपी गिरफ्तार
छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर में तमंचे से सटाकर मारी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed