फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गैंगवार में दो लोगों को गोलियों से भूना

गैंगवार में दो लोगों को गोलियों से भूना

Thu, 02 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
गैंगवार में दो लोगों को गोलियों से भूना
मेरठ। हापुड़ रोड से सटे ढबाई नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार शाम गैंगवार के चलते बदमाशों ने दो लोगों को गोलियां से भून डाला। दूध की डेयरी पर सरेआम हुई गोलीबारी में कई लोगों की जान बची। तीन गोलियां लगने से एक कटड़े की भी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामला नौचंदी थानाक्षेत्र का है। डेरी स्वामी और डेरी पर काम करने वाले लोग रोजाना हापुड़ रोड से भैंसों को ढबाई नगर ले जाकर दूध निकालकर बेचते हैं। बृहस्पतिवार शाम शम्मी (45) पुत्र मुर्तजा और सलीम (25) पुत्र इकबाल निवासी जाकिर कॉलोनी भैंसों का दूध निकाल रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और बिना मौके दिए शम्मी और सलीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। दोनों को कई गोलियां लगीं। दूध लेने आए तीन युवक और पांच बच्चे भी गोलियों की चपेट में आने से बचे। गोलीबारी होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। बदमाश आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन

सारिक के पशुओं का निकालते थे दूध
सूचना के आधे घंटे बाद एसपी सिटी, सीओ सिविल लाइन और इंस्पेक्टर नौचंदी मौके पर पहुंचे। उनसे पहले ही स्थानीय लोग दोनों घायलों को अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। पुलिस के मुताबिक मरने वाले दोनों लोग जेल में बंद कुख्यात सारिक व उसके भाई फाईक के पशुओं का दूध निकालकर बेचने का काम करते थे। इसकी जानकारी कुख्यात सलमान को हुई, जिस पर उसने शूटरों से इस वारदात को अंजाम दिला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुख्यात सारिक-सलमान में गैंगवार
पुलिस के मुताबिक कोतवाली में सारिक व सलमान के बीच गैंगवार चल रही है। दोनों ही कुख्यात बदमाश हैं। सारिक व उसका भाई फाईक समेत कई बदमाश मेरठ जेल में है। जबकि सलमान गाजियाबाद जेल में है। दोनों ही एक-दूसरे गैंग से जुड़े लोगों की हत्या जेल से करा रहे हैं। सलमान के चाचा पार्षद आरिफ व उसके भतीजे शादाब की हत्या इसी गैंगवार में सारिक ने कराई थी। जबकि 20 अक्तूबर को नवीन फल मंडी के प्रधान की हत्या इस गैंगवार में हुई है। जिसमें सारिक गैंग पर हत्या कराने का अंदेशा गया। अब सलमान ने बदले में सारिक के दो साथियों की हत्या कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed