फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बेहोश कर ई रिक्शा लूटा।

बेहोश कर ई रिक्शा लूटा।

Sat, 19 Aug 2017 02:16 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
बेहोश कर ई रिक्शा लूटा।
नशीला पदार्थ पिलाकर ई रिक्शा लूटा
विज्ञापन

मवाना (ब्यूरो)। मोहल्ला काबली गेट निवासी ई रिक्शा चालक राजेश को गुरुवार को नशीला पदार्थ पिलाकर रिक्शा लूट लिया। बदमाश उसे परीक्षितगढ़ में फेंककर फरार हो गये। उधर, परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर दी। युवक के पिता खूबलाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली की उनका पुत्र परीक्षितगढ़ में बेहोश पड़ा है। राजेश के अनुसार परीक्षिगढ़ स्टेंड से महिला और दो पुरुष उसे चिकित्सक के यहां ले गये थे। चिकित्सक के यहां उसे कोल्ड ड्रिंक दी गई और वह बेहोश हो गया। दरोगा रविंद्र पाल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।


नवजीवन किसान डिग्री कालेज में हुई बैठक
मवाना (ब्यूरो)। नवजीवन किसान डिग्री कालेज में आयोजित बैठक में पहुंची पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने अपने विचार रखे। इस बीच एक कमेटी का गठन किया गया और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की गई। इस दौरान मनोज अघाना, सुनीत कुमार, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह, जयप्रकाश, मनजीत सिंह, नितिन, धर्मपाल गुढ़ा, सुरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


तीन युवकों पर मारपीट का आरोप
मवाना (ब्यूरो)। हस्तिनापुर निवासी उत्तम यादव पुत्र रामफल यादव ने तीन युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। उत्तम यादव ने बताया कि वह हेल्पर राहुल के साथ ग्राम सठला जा रहा था। ढिकौली के पास तीन युवकों ने उसे और हेल्पर को लाठी डंडों से पीटा। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रालोद कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी
मवाना (ब्यूरो)। रालोद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। बाईपास पर रालोद कार्यकर्ता सुबह से खड़े हुए थे। गिरफ्तारी की सूचना पर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मोदीपुरम पहुंचे और गिरफ्तारी दी। इस दौरान रंजन सिंह, विकास, रजत आर्य, नेपाल सिंह, भोपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, विनोद, शौदान, विवेक, अभिषेक आदि रहे।


आभार व्यक्त किया
मवाना (ब्यूरो)। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने कैबिनेट की बैठक के बाद की गई घोषणा में मानदेय में वृद्धि पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed