{"_id":"599752114f1c1bba518b4c1c","slug":"150308918815-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप लूट में पुलिस खाली हाथ, कई गांवों में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप लूट में पुलिस खाली हाथ, कई गांवों में दी दबिश
Updated Sat, 19 Aug 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में ताबड़तोड़ वारदातों के मद्देनजर गश्त बढ़ाई
अमर उजाला ब्यूरो
सरूरपुर।
मेरठ-करनाल हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम कक्केपर चौराहे पर अपाचे सवार छह बदमाशों द्वारा लूटे गये पेट्रोल पंप की वारदात के दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ रही और किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। हालांकि पुलिस ने ये जरूर तस्दीक कर लिया है कि गैस एजेंसी और पंप लूट की वारदातों को एक ही गिरोह के बदमाशों ने अंजाम दिया है। दूसरी ओर बदमाशों को पकड़ने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस को लगाया गया है। वहीं, क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार शाम मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव कक्केपुर चौराहे पर मेरठ निवासी प्रमोद कुमार एवं विनोद कुमार के एस्सार पेट्रोल पंप पर अपाचे सवार छह बदमाशों ने दिनदहाडे़ लूट की थी। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई और सभी लुटेरे दिख रहे थे। इसी आधार पर एसपी देहात दावा कर रहे थे कि घटना बहुत जल्दी खुलेगी, लेकिन शुक्रवार शाम तक पुलिस खाली हाथ थी और सीसीटीवी फुटेज के अतिरिक्त कुछ हाथ नहीं लगा है। हालांकि पुलिस इस तह तक जरूर पहुंची है कि दो दिन पूर्व करनावल गैस एजेंसी पर हुई लूट और पंप पर हुई लूट की वारदात में एक ही गिरोह के बदमाश शामिल रहे हैं। अपाचे बाइक और बदमाशों की संख्या के चलते पुलिस मान रही है कि वारदात करने वाले बदमाश स्थानीयहैं। उनके बारे में पुलिस को जानकारी जुटाने के लिये सादे कपड़ों में लगाया गया है। हालांकि पूरे इलाके में हो रही ताबड़तोड़ वारदातों को लेकर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए इलाके में गश्त बढ़ा दी है। वहीं, फैंटम को लगाया गया है। नवागत एसओ ऋषिपाल सिंह का कहना है कि वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है और हर घटना को गंभीरता से लिया जाएगा। वहीं, रात में पुलिस ने रोहटा थाने के गांव डालमपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी। बताया जा रहा है कि एक आरोपी डालमपुर गांव से जुड़ा होने की जानकारी मिली है।